श्रीलंकाः वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 7 घायल
Published : Jun 4, 2026, 12:50 pm IST
Updated : Jun 4, 2026, 12:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lanka: 11 killed, 7 injured in fire at old age home
Sri Lanka: 11 killed, 7 injured in fire at old age home

आग लगने के स्टीक कारणों का नहीं पता चलाः अधिकारी

कोलंबो, (भाषा) श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 7 घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि निवासियों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

न्यूजफर्स्ट डॉट एलके समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM