सेंग हान हो (69) के रूप में हुई आरोपी की पहचान
कैरलटन (अमेरिका), (एपी) टेक्सास में एक व्यक्ति ने डलास के उत्तर में स्थित एक ‘शॉपिंग सेंटर’ में मंगलवार को 5 लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कैरलटन पुलिस प्रमुख रॉबर्टो अरेडोंडो ने बताया कि यह अचानक हुई घटना नहीं थी और हमलावर उन दोनों लोगों को जानता था, जिनकी गोली लगने से मौत हो गई। अरेडोंडो ने कहा, ‘‘उनके बीच कारोबारी संबंध थे। हम अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके इस कृत्य का कारण क्या था।’’
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति सेंग हान हो (69) को कुछ दूर तक पीछा करने के बाद एक दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अरेडोंडो ने बताया कि गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।