अमेरिका में बढ़ा भारतीय निवेश, हजारों नौकरियों को मिला समर्थन
Published : May 6, 2026, 10:10 am IST
Updated : May 6, 2026, 10:10 am IST
SHARE ARTICLE
Indian investment in the US increased, supporting thousands of jobs
Indian investment in the US increased, supporting thousands of jobs

16.4 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से 70,800 अवसर हुए उत्पन्न

वॉशिंगटनः भारत से अमेरिका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगभग 16.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा जिससे रोजगार के करीब 70,800 अवसर उत्पन्न हुए। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के वाणिज्य विभाग में नीति एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के अमेरिकी उप अवर सचिव ब्रैंडन रेमिंगटन ने सोमवार शाम मैरीलैंड के नेशनल हार्बर में आयोजित सेलेक्ट यूएसए निवेश शिखर सम्मेलन में सीआईआई इंडिया रिसेप्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत से अमेरिका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीए) करीब 16.4 अरब डॉलर रहा, जिससे करीब 70,800 नौकरियों को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में अनुसंधान एवं विकास पर 33 करोड़ डॉलर भी खर्च किए हैं।

रेमिंगटन ने कहा, ‘‘ हम भारत से आपके निवेश का स्वागत करते हैं। उपलब्ध संचयी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में भारत से कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगभग 16.4 अरब डॉलर रहा है। इनसे करीब 70,800 नौकरियों, 31.3 करोड़ डॉलर के अनुसंधान एवं विकास व्यय और 1.5 अरब डॉलर के निर्यात को समर्थन मिला है।’’ उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि ये आंकड़े किस अवधि से संबंधित हैं।

सीआईआई की 2023 में जारी एक रिपोर्ट में अमेरिका में भारतीय निवेश का अनुमान 40 अरब डॉलर बताया गया था, जिससे 4.25 लाख नौकरियों का सृजन हुआ। सीआईआई द्वारा 2023 में जारी इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉइल रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने अमेरिका स्थित अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में एक अरब डॉलर का निवेश किया और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व परियोजनाओं में 19.5 करोड़ डॉलर का योगदान दिया।

भारत की सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने न्यू जर्सी स्थित ऑर्गेनन एंड कंपनी का अधिग्रहण करने के लिए 12 अरब डॉलर के सौदे की पिछले सप्ताह घोषणा थी। कम से कम 12 भारतीय कंपनियां मंगलवार को सेलेक्ट यूएसए निवेश शिखर सम्मेलन में नए निवेश की घोषणाएं करने वाली हैं। डेलावेयर के गवर्नर मैट मेयर, गुआम की गवर्नर लू लियोन गुरेरो, मैरीलैंड की डिप्टी-गवर्नर अरुणा मिलर सहित कई अमेरिकी अधिकारी और कारोबारी नेशनल हार्बर में आयोजित सीआईआई इंडिया रिसेप्शनमें शामिल हुए।

अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप-प्रमुख नामग्या खम्पा ने कहा, ‘‘ भारतीय कंपनियां, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए योगदान दे रही हैं। पूंजी ला रही हैं, रोजगार को समर्थन दे रही हैं, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत कर रही हैं और विभिन्न राज्यों में समुदायिक स्तर पर भी योगदान दे रही हैं।’’

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM