श्रीलंका जेल हिंसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 100 से अधिक घायल, जानें हिंसा की वजह...
Published : Jul 6, 2026, 9:52 pm IST
Updated : Jul 6, 2026, 9:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lanka prison violence: Death toll rises to 26, over 100 injured; find out the cause of the violence...
Sri Lanka prison violence: Death toll rises to 26, over 100 injured; find out the cause of the violence...

झड़प शुरू होने के समय जेल में लगभग 1,800 कैदी मौजूद थे

कोलंबो। श्रीलंका के न्याय मंत्री ने पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की जेल में हुई हिंसक झड़पों की सोमवार को जिम्मेदारी ली। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में रविवार को कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जब उपद्रवी कैदियों ने जेल के हथियारों पर कब्जा कर लिया तो फिर से हिंसा भड़क गई।

अधिकारियों ने बताया कि जेल के भीतर हुई झड़पों और उसके बाद भड़की हिंसा में सात जेल अधिकारियों सहित 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। न्याय मंत्री हर्षणा नानायक्कारा ने कहा, ‘‘यह मेरे अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला संस्थान है; इसलिए मैं जिम्मेदारी लेता हूं। सात जेल अधिकारियों और उन्नीस कैदियों की मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि झड़पें शुरू होने के समय जेल में लगभग 1,800 कैदी मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह हिंसा कथित तौर पर जेल के भीतर नशे की तस्करी का समर्थन करने वाले गुट और उसका विरोध करने वाले गुट के बीच हुई।

पुलिस ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और दंगा नियंत्रण इकाइयों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि झड़पों के बाद व्यवस्था बहाल करने और हिंसा रोकने के प्रयासों के तहत सोमवार को तीन कैदियों को पल्लानसेना जेल शिविर में स्थानांतरित किया गया।

जेल विभाग के प्रवक्ता ए.सी. गजनायके ने बताया कि घटना की एक विशेष जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जेल के महाआयुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की अलग से पुलिस जांच भी जारी है। घटना के संबंध में रविवार को मजिस्ट्रेट स्तर की जांच भी की गई।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM