श्रीलंका जेल हिंसक मामले में 3 अफसरों समेत 26 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
Published : Jul 7, 2026, 8:14 am IST
Updated : Jul 8, 2026, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
26 people, including 3 officers, killed and over 100 injured in violent incident at Sri Lankan prison.
26 people, including 3 officers, killed and over 100 injured in violent incident at Sri Lankan prison.

नशा तस्करी को लेकर रविवार को हुई थी कैदियों के बीच झड़प

कोलंबो: श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की एक जेल में हुई हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या 3 अफसरों सहित बढ़कर 25 हो गई है। श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार, क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में रविवार को कैदियों के 2 गुटों के बीच झड़प हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी हिंसा भड़क गई, जब उपद्रवी कैदियों ने जेल के हथियारों पर कब्जा कर लिया।

नेगोम्बो अस्पताल निदेशक पुष्पा गमलथ ने बताया कि झड़पों और उसके बाद जेल में हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह हिंसा कथित तौर पर जेल के भीतर मादक पदार्थों की तस्करी का समर्थन करने वाले गुट और उसका विरोध करने वाले गुट के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और दंगा नियंत्रण इकाइयों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि झड़पों के बाद व्यवस्था बहाल करने और हिंसा रोकने के प्रयासों के तहत सोमवार को 3 कैदियों को पल्लानसेना जेल शिविर में स्थानांतरित किया गया।

जेल विभाग के प्रवक्ता ए.सी. गजनायके ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जेल के महा आयुक्त के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है। मामले की अलग से पुलिस जांच भी जारी है। घटना के संबंध में रविवार को मजिस्ट्रेट स्तर की जांच भी की गई।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM