श्रीलंकाई नौसेना का दुस्साहस: नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, डेढ़ महीने में पकड़ी तीसरी नाव
Published : Aug 13, 2026, 2:56 pm IST
Updated : Aug 13, 2026, 2:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lankan Navy's brazen act: Nine Indian fishermen arrested; third boat seized in a month and a half
Sri Lankan Navy's brazen act: Nine Indian fishermen arrested; third boat seized in a month and a half

तमिलनाडु के एक मुछआरा संघ ने यह जानकारी दी

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवु द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नाव जब्त कर ली। तमिलनाडु के एक मुछआरा संघ ने यह जानकारी दी। मछुआरा संघ ने बताया कि जब्त की गई यांत्रिक नौका वेलिंगटन नाम के एक स्थानीय मछुआरे की है। स्थानीय मछुआरों के अनुसार, रामेश्वरम से संचालित होने वाली 600 से अधिक यांत्रिक नौकाओं में से केवल 300 ही 12 अगस्त को गहरे समुद्र में गईं।

श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर मछुआरों ने ऐसा किया। सेवरियार मछुआरा संघ के अध्यक्ष सगायम सेवरियार ने बार-बार हो रही गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पिछले डेढ़ महीने में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ी गई तीसरी नौका है।

सगायम ने कहा, श्रीलंकाई नौसेना ने नौका को रोका और नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। यह दुखद है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस मुद्दे पर उदासीन बनी हुई हैं। उन्होंने गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को जल्द छोड़े जाने को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो मछुआरा समुदाय को विरोध प्रदर्शन के अगले चरण की शुरुआत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

राजनीतिक आश्वासनों का जिक्र करते हुए मछुआरा संघ के नेता ने कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने पर श्रीलंका से जुड़े समुद्री मुद्दे का समाधान करने और गिरफ्तारियों पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन मछुआरों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मछुआरों को कच्चातीवु क्षेत्र में बिना किसी परेशानी के मछली पकड़ने दिया जाए।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM