अमेरिका में मंदिर पर हमले की साजिश, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Published : Oct 15, 2026, 9:41 am IST
Updated : Oct 16, 2026, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Plot to attack a temple in the US; 19-year-old man arrested
Plot to attack a temple in the US; 19-year-old man arrested

यह गिरफ्तारी नवरात्र सहित हिंदू त्योहारों के उत्सव के बीच हुई

न्यूयॉर्क। अमेरिका के इलिनोइस राज्य के औरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया और अधिकारियों को उसके पास से एक पत्र मिला है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा व्यक्त की गई है और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का उल्लेख है।

पैलेटाइन निवासी एलेक्जेंड्रोस पापोरकिस को 11 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। पापोरकिस को बुधवार को रोलिंग मीडोज स्थित ‘कुक काउंटी थर्ड म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट’ में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसे हिरासत में भेजने का आदेश दिया। उसकी अगली पेशी 30 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। यह गिरफ्तारी नवरात्र सहित हिंदू त्योहारों के उत्सव के बीच हुई है। यह घटनाक्रम ओहायो के रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के ठीक दो सप्ताह बाद सामने आया है।

पैलेटाइन पुलिस विभाग ने बताया कि 11 अक्तूबर को माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभाग ने उससे संपर्क किया था और भीड़ को निशाना बनाकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त की थी। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति से मिली थी, जिसने पापोरकिस से चिंताजनक संदेश मिलने की सूचना दी थी।

हिंदू मंदिर टारगेट पर था

जांचकर्ताओं के अनुसार, पापोरकिस ने भीड़ को निशाना बनाकर गोलीबारी की कथित साजिश का खाका प्रस्तुत करने वाला एक दस्तावेज साझा किया था। पुलिस ने बुधवार को कहा, जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जासूसों का मानना है कि पापोरकिस रविवार यानी 11 अक्तूबर को हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहा था और इसके तहत औरोरा क्षेत्र के किसी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया जा सकता था। हालांकि, हमले का सटीक स्थान अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच जारी है।

घर से निकलते समय हिरासत में लिया

पैलेटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभागों के अधिकारियों ने तत्काल समन्वित कार्रवाई करते हुए 11 अक्तूबर की शाम को पापोरकिस को उसके घर से निकलते समय हिरासत में ले लिया। दोनों पुलिस विभागों ने औरोरा पुलिस को भी संभावित खतरे के बारे में सूचित किया। इसके बाद औरोरा पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले हिंदू मंदिरों से संपर्क कर उन्हें हमले की कथित साजिश के प्रति सतर्क किया।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ ने की पुलिस की सराहना

‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ ने ‘एक्स’ पर कहा, हम त्वरित कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना करते हैं। हम समुदाय के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संभावित खतरे की सूचना देने का भी आग्रह करते हैं। प्रत्येक समुदाय बिना किसी भय के पूजा-अर्चना करने का हकदार है। पैलेटाइन पुलिस विभाग ने बताया कि वह संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM