Typhoon Kalmaegi: फिलीपींस में टाइफून कालमेगी का कहर, बाढ़ में 241 लोगो की मौत, देश में इमरजेंसी घोषित
Published : Nov 6, 2025, 4:42 pm IST
Updated : Nov 6, 2025, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Typhoon Kalmaegi wreaks havoc in the Philippines News in Hindi
Typhoon Kalmaegi wreaks havoc in the Philippines News in Hindi

फिलीपींस में तूफान कालमेगी के कारण 241 लोगों की मौत हो गई है।

Typhoon Kalmaegi Latest News in Hindi: फिलीपींस में आए विनाशकारी तूफान ‘कालमेगी’ (Typhoon Kalmaegi) ने भारी तबाही मचाई है। तूफान और बाढ़ की चपेट में अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 127 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हजारों मकान, गाड़ियां और पुल पानी में बह गए हैं। सरकारी एजेंसियों ने इसे “अभूतपूर्व आपदा” करार दिया है।

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को आपातकाल की घोषणा की। सेबू प्रांत में बाढ़ का पानी इतना तेज था कि उसने कारों, झुग्गियों और बड़े शिपिंग कंटेनरों तक को बहा दिया। सेबू शहर के पास लिलोअन कस्बे में अकेले 35 शव बरामद हुए हैं। इलाके में सड़कों पर अब भी कीचड़ और मलबा फैला हुआ है, जबकि कई घरों की छतें उड़ चुकी हैं।

सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों में छह सैन्य कर्मी भी शामिल हैं, जिनका हेलीकॉप्टर राहत कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेबू में बाढ़ की तबाही इतनी भयंकर थी कि स्थानीय दुकानदार रेनाल्डो वर्गारा ने कहा, “सुबह चार बजे के बाद पानी इतना तेज था कि बाहर निकलना असंभव था। सब कुछ बह गया, ऐसा कभी नहीं देखा।” लगभग 8 लाख लोगों को तूफान के मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। 

मौसम विशेषज्ञ चार्मेन वरिला के अनुसार, सेबू क्षेत्र में केवल 24 घंटों में 18 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई, जो महीने की औसत बारिश से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे अब तक की सबसे भीषण वर्षा करार दिया।

एक स्थानीय महिला, क्रिस्टीन एटन ने बताया कि उनकी विकलांग बहन मिशेल पानी में फंस गई थी. उन्होंने बताया- ‘हमने चाकू और रॉड से दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. पानी इतना बढ़ा कि फ्रिज भी तैरने लगा. पापा ने कहा, अगर हमने कोशिश की तो हम तीनों डूब जाएंगे.’ पड़ोसी नेग्रोस द्वीप पर भी हालात भयावह हैं। वहां कम से कम 30 लोगों की जान गई. पुलिस अधिकारी स्टीफन पोलीनार के मुताबिक बारिश से ज्वालामुखी की राख और मिट्टी बहकर नीचे के गांवों में आ गई जिससे घर पूरी तरह दब गए।

बता दें गुरुवार सुबह तक इसके हवाओं की रफ्तार 155 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि झोंके 190 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रहे थे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि समुद्र में आठ मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं. वियतनाम सरकार ने इसे ‘बेहद खतरनाक’ तूफान बताते हुए सभी तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

(For more news apart from Typhoon Kalmaegi wreaks havoc in the Philippines News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM