FBI ने कार्रवाई कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 24 लोगों को किया गिरफ्तार
Published : Jul 8, 2026, 9:23 am IST
Updated : Jul 8, 2026, 9:23 am IST
SHARE ARTICLE
The FBI took action and arrested 24 members of the Lawrence Bishnoi gang.
The FBI took action and arrested 24 members of the Lawrence Bishnoi gang.

'हार्ड बॉल' ऑपरेशन के तहत US, कनाडा, यूरोप में मारे छापे, बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त

वॉशिंगटन: अमेरिका में FBI ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अमेरिकी एजेंसियों ने दुनिया भर में 'भारत से जुड़े संगठित अपराध समूहों' से कथित संबंध रखने वालों को 50 से ज्यादा जगहों से 24 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर हत्या, जबरन वसूली और ड्रग तस्करी जैसे आरोप हैं। टीमों ने US, कनाडा, यूरोप में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की और साथ ही कई हथियार व हजारों डॉलर कैश भी जब्त किया गया है। इसमें 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचना भी शामिल है।

यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ उन आरोपियों में शामिल हैं, जिन पर निज्जर की हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है। अमेरिका के फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि 'भारत-आधारित संगठित अपराध समूहों' से जुड़े 24 लोगों को अमेरिका, कनाडा और यूरोप में चलाए गए ऑपरेशन 'हार्ड बॉल' के तहत गिरफ्तार किया गया है। कुल 37 आरोपियों पर 3 फेडरल इंडिक्टमेंट (आरोप-पत्र) में आरोप लगाए गए हैं। इन पर हिंसक अपराधों, जबरन वसूली की साजिश और अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM