कनाडा में भारतीय महिला की हत्या के सात महीने बाद आरोपी टोरंटो एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Published : Aug 9, 2026, 2:21 pm IST
Updated : Aug 9, 2026, 2:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Accused arrested at Toronto airport seven months after the murder of an Indian woman in Canada.
Accused arrested at Toronto airport seven months after the murder of an Indian woman in Canada.

हिमांशी और गफूरी के बीच करीबी संबंध थे

टोरंटो कनाडा में पिछले साल दिसंबर में एक भारतीय नागरिक की मौत के मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

सीबीसी न्यूजकी एक रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल गफूरी को सात महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद शुक्रवार को कनाडा लौटने पर टोरंटो के एक हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

यह मामला 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की मौत से जुड़ा है, जिनका शव पिछले साल दिसंबर में टोरंटो स्थित एक आवास से मिला था। पुलिस ने पहले ही उनकी मौत को हत्या करार दिया था। पुलिस के अनुसार, हिमांशी और गफूरी के बीच करीबी संबंध थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर गफूरी की कनाडा वापसी सुनिश्चित की। हालांकि, उसे किस देश से वापस लाया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

हत्या की सूचना मिलने के बाद कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले साल गफूरी की गिरफ्तारी के लिए देशव्यापी वारंट जारी किया था। गफूरी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया। टोरंटो सन के अनुसार, उसे शनिवार को टोरंटो क्षेत्रीय जमानत केंद्र में पेश किया जाना था।

टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हिमांशी खुराना की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया था। महावाणिज्य दूतावास ने 24 दिसंबर को सोशल मीडिया मंच एक्सपर एक पोस्ट में कहा था कि खुराना युवा भारतीय नागरिकथीं और वह स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से उनके परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM