तरुण बाली की 9 जून को उत्तरी ओंटारियो के हर्स्ट इलाके में ड्यूटी पर हुई थी मौत
ओंटारियो: भारतीय मूल के तरुण बाली को कनाडा में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस (OPP) और ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) की कई पुलिस सेवाओं के अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ श्रद्धांजलि दी, जब उन्हें चीफ कोरोनर के ऑफिस लाया गया।
श्रद्धांजलि समारोह का एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी अपने साथी को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तरुण बाली की 9 जून को उत्तरी ओंटारियो के हर्स्ट इलाके में ड्यूटी पर मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान, एक 18 साल के संदिग्ध ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी पुलिस के घेरे में घुसा दी, जिससे बाली गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।