कनाडा में रंगदारी के आरोप में पंजाबी महिला को किया गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Sep 14, 2026, 10:58 am IST
Updated : Sep 14, 2026, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
Punjabi woman arrested in Canada on charges of extortion.
Punjabi woman arrested in Canada on charges of extortion.

पैसे न देने पर घर के बाहर की गोलाबारी

कनाडा: कनाडा में पहली बार पंजाबी मूल की एक महिला को रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, कैलगरी पुलिस ने बाद में उसे रिहा कर दिया। उसे 6 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। पुलिस का आरोप है कि पंजाबी मूल की अनुप्रीत कौर ने शूटर को पीड़िता के घर का पता और पहचान दी थी।

कैलगरी पुलिस के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल रंगदारी मामले में 2 बड़ों और एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को पीड़िता को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला था। पुलिस ने बताया कि महिला से बड़ी रकम मांगी गई थी, हालांकि रकम का खुलासा नहीं किया गया।

आरोपियों के पास महिला का नाम, घर का पता, बिजनेस और परिवार बारे पहले से ही गोपनीय जानकारी थी। धमकी मिलने के करीब 12 घंटे बाद बदमाशों ने महिला के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

4 महीने में एक्सटॉर्शन के 51 केस दर्ज

लोकल पुलिस (CPS) के जारी डेटा के मुताबिक, अप्रैल 2025 से अब तक शहर में एक्सटॉर्शन के 51 केस सामने आए हैं, जिनमें से 19 केस सीधे तौर पर फायरिंग से जुड़े थे।

अब तक पुलिस ने इन केस में 19 आरोपियों के खिलाफ 59 अलग-अलग चार्ज लगाए हैं। लोकल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें एक्सटॉर्शन से जुड़ा कोई फोन कॉल या मैसेज आए, तो वे घबराएं नहीं और पैसे न दें, बल्कि तुरंत पुलिस से कॉन्टैक्ट करें।

घर पर अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, केस की जांच 25 मार्च को शुरू हुई, जब पीड़ित महिला को एक अनजान नंबर से पैसे मांगने वाले व्हाट्सएप टेक्स्ट और वॉइस मैसेज मिलने लगे। आरोपियों ने बार-बार महिला से कॉन्टैक्ट किया और उसे जान से मारने की सीधी धमकी दी। मैसेज भेजे जाने के सिर्फ 12 घंटे के अंदर हमलावरों ने महिला के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की और एक गाड़ी में भाग गए। हालांकि, फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।

 

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM