कनाडा में सिख बुजुर्ग पर नस्लीय हमला; कनाडाई युवक बोला-‘मेरे देश से निकल जाओ’
Published : Apr 27, 2026, 12:48 pm IST
Updated : Apr 27, 2026, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Elderly Sikh man attacked in Canada; Canadian youth tells him to
Elderly Sikh man attacked in Canada; Canadian youth tells him to "get out of my country"

पुलिस ने इसे घृणा से प्रेरित हमला मानते हुए जांच शुरू की

टोरंटो। कनाडा में एक युवक ने एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर हमला कर दिया और नस्लवादी टिप्पणियां करते हुए कहा- मेरे देश से बाहर निकलो जिसके बाद पुलिस ने इसे घृणा से प्रेरित हमला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। वुडस्टॉक पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना 22 अप्रैल को ओंटारियो के वुडस्टॉक की है और युवक पर अपने कृत्यों के लिए कई आरोप लगाए गए हैं। बयान में कहा गया कि बुजुर्ग फुटपाथ पर चल रहे थे तभी एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया।

पुलिस के मुताबिक युवक ने पीड़ित को उनकी नस्लीय पहचान के आधार पर निशाना बनाया और टिप्पणियां की व अपशब्द कहे। पीड़ित को कोई चोट नहीं आई है। जांच में यह पाया गया कि युवक ने बिना किसी उकसावे के बुजुर्ग पर हमला किया। बयान में कहा गया कि हमले के बाद युवक टर्टल आइलैंड स्कूल की बाड़ फांदकर परिसर में घुस गया और फिर वहां से निकल भागा। इसमें कहा गया कि उसने किसी विद्यार्थी को निशाना नहीं बनाया। पुलिस ने बताया, जांच के बाद घृणा से प्रेरित हमले के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जमानत सुनवाई तक उसे हिरासत में रखा गया है।

वुडस्टॉक पुलिस ने बताया कि इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें युवक बार-बार नस्लवादी टिप्पणी करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में उसे कहते सुना जा सकता है ‘तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो?, तुम यहां के नहीं हो, मेरे देश से निकल जाओ।

पुलिस ने कहा, हमारे समाज में नफरत की कोई जगह नहीं है। हम समुदाय के हर सदस्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो भी घृणा से प्रेरित किसी घटना का शिकार हो, वह पुलिस को सूचित करे। पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बीच विश्व सिख संगठन ने 'एक्स' पर जारी बयान में इस घटना पर गहरी चिंता जताई और हमले को अस्वीकार्य बताया।  संगठन ने त्वरित कार्रवाई के लिए वुडस्टॉक पुलिस का आभार जताया।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM