कहा, 'भगवान शिव से किसी न किसी रूप में जुड़ने का मौका मिलता है'
इंडोनेशिया: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन का दौरा किया। इस दौरान दोनों ने मंदिर के कंजर्वेशन और रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
मंदिर परिसर में उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा किसी न किसी रूप में भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रम्बानन मंदिर को डेवलप करने का मौका मिला।" प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है।
प्रधानमंत्री आज शाम इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना होंगे। उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 जुलाई से 10 जुलाई तक है। यह मंदिर 1000 साल पुराना है, जिसकी दीवारों पर रामायण भी लिखी हुई है। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर योग्याकार्ता के पास मौजूद, प्रम्बानन मंदिर दक्षिण-पूर्व एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। पहले नंबर पर कंबोडिया का अंगकोर वाट है।