डोनाल्ड ट्रंप शी जिनपिंग के साथ बातचीत के लिए बीजिंग जा रहे, कई एजेंडों पर होगी बात
Published : May 13, 2026, 5:50 pm IST
Updated : May 13, 2026, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Donald Trump is going to Beijing for talks with Xi Jinping, many agendas will be discussed.
Donald Trump is going to Beijing for talks with Xi Jinping, many agendas will be discussed.

चीन नौ सालों में दूसरी बार ट्रंप का स्वागत करेगा

बीजिंग। चीन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन पर उनके स्वागत के लिए बुधवार को तैयारी पूरी हो गई हैं। इस यात्रा में वह खाड़ी युद्ध समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चर्चा करेंगे। विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता सातवीं बार आमने-सामने की वार्ता करेंगे। वे आखिरी बार अक्टूबर 2025 में दक्षिण कोरिया के बुसान में एक दूसरे से मिले थे।

चीन ने नौ सालों में दूसरी बार ट्रंप के स्वागत के लिए तैयारी कर ली है, जिसका उद्देश्य व्यापार समझौते पर सहमति बनना और शुल्क (टैरिफ) को लेकर जारी तनाव को कम करना है जिससे अमेरिका को होने वाले 525 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात प्रभावित हुए थे। शीर्ष मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ यहां पहुंचने वाले ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2017 में चीन की यात्रा की थी और इसके बाद से किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां की यात्रा नहीं की।

अमेरिकी उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने रविवार को बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे और गुरूवार को स्वागत समारोह और शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को चाय और दिन के भोजन पर फिर मिलेंगे। अमेरिका की योजना बाद में चीनी राष्ट्रपति की पारस्परिक यात्रा की मेजबानी करने की है।

ट्रंप ने बीजिंग रवाना होने से पहले वाशिंगटन में मीडिया से कहा कि वह शी जिनपिंग से अन्य मुद्दों के बजाए सबसे अधिक चर्चा व्यापार को लेकर करेंगे। वह अमेरिकी खाद्य पदार्थ खरीदने और विमानों को अधिक संख्या में खरीदने के लिए चीन के साथ और अधिक समझौते करने की योजना बना रहे हैं। दोनों देशों ने चीन के साथ मतभेदों को दूर करने के लिए एक बोर्ड ऑफ ट्रेड स्थापित करने की भी योजना बनाई है।  

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM