ईरान युद्ध और व्यापार पर जिनपिंग के साथ वार्ता के बाद ट्रंप की चीन यात्रा संपन्न

By : RATTUR

Published : May 15, 2026, 5:22 pm IST
Updated : May 15, 2026, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Trump concludes China trip after talks with Xi Jinping on Iran war and trade
Trump concludes China trip after talks with Xi Jinping on Iran war and trade

दोनों पक्षों ने ‘‘रणनीतिक स्थिरता’’ पर आधारित रचनात्मक संबंध बनाने का ‘‘नया दृष्टिकोण’’ किया स्थापित

बीजिंग, (भाषा) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी वार्ता को ‘‘ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण’’ बताया, हालांकि किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हुआ है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन की 3 दिवसीय यात्रा पूरी कर बीजिंग से रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान ट्रंप ने जिनपिंग के साथ ईरान युद्ध और व्यापार सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर कई दौर की वार्ता की।

ट्रंप के रवाना होने से पहले दोनों नेताओं ने बीजिंग में कड़ी सुरक्षा वाले चीनी राष्ट्रपति के आवास झोंगनानहाई में एक निजी बैठक की। चीनी पक्ष के अनुसार, ट्रंप ने इस यात्रा को ‘‘बेहद सफल और अविस्मरणीय’’ बताया।

शी जिनपिंग को अपना ‘‘एक पुराना दोस्त’’ बताते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके मन में अपने चीनी समकक्ष के लिए ‘‘बहुत सम्मान’’ है और उन्होंने ‘‘गहन संवाद’’ बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की। शी जिनपिंग ने कहा कि ट्रंप की यात्रा एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित हुई तथा दोनों पक्षों ने ‘‘रणनीतिक स्थिरता’’ पर आधारित रचनात्मक संबंध बनाने का ‘‘नया दृष्टिकोण’’ स्थापित किया है।

शी के अनुसार, चीन और अमेरिका अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग को लेकर भी सहमत हुए। चीनी नेता ने कहा कि यह यात्रा आपसी समझ बढ़ाने, पारस्परिक विश्वास को गहरा करने और दोनों देशों के लोगों के कल्याण में सुधार लाने के लिए लाभदायक है।

दोनों नेताओं ने बृहस्पतिवार को भी बातचीत की थी। इस दौरान शी जिनपिंग ने ट्रंप को चेतावनी दी कि ताइवान मुद्दे को गलत तरीके से दर्शाने से दोनों देशों के बीच ‘‘टकराव और यहां तक ​​की संघर्ष’’ भी शुरू हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउसद्वारा जारी दोनों नेताओं की बैठक के ब्योरे के अनुसार, ट्रंप ने शी और उनकी पत्नी को 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया और दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि ऊर्जा के मुक्त प्रवाह का सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना चाहिए।

दोनों नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान शी-ट्रंप के बीच ईरान युद्ध को समाप्त करने या भविष्य में अमेरिकी तेल खरीदने के समझौते से संबंधित सवालों के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि चीन वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता की संयुक्त रूप से रक्षा के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM