रूस के राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन पहुंचे, पिछले हफ्ते ट्रंप भी गए थे
Published : May 20, 2026, 8:06 am IST
Updated : May 20, 2026, 8:06 am IST
SHARE ARTICLE
Russian President Putin visited China for the 25th time, following Trump's visit last week.
Russian President Putin visited China for the 25th time, following Trump's visit last week.

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हवाई अड्डे पर पुतिन का स्वागत किया

बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन की यात्रा समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के नेता शी जिनपिंग के साथ वार्ता के लिए दो दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार रात बीजिंग पहुंचे। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हवाई अड्डे पर पुतिन का स्वागत किया।

पुतिन ने बीजिंग पहुंचने से पहले कहा कि रूस और चीन के बीच संबंध ‘‘वास्तव में अभूतपूर्व स्तर’’ पर पहुंच गए हैं। पुतिन ने चीन की यात्रा से पहले मंगलवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि ‘‘नियमित द्विपक्षीय यात्राएं और रूस-चीन के बीच उच्च स्तरीय वार्ताएं दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के हमारे संयुक्त प्रयासों का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग हैं।’’

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि शी और पुतिन द्विपक्षीय संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के साथ-साथ आपसी हितों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को यहां मीडिया को बताया कि पुतिन की चीन की यह 25वीं यात्रा है। उन्होंने रूस और चीन के बीच घनिष्ठ रणनीतिक संबंधों के साथ-साथ दोनों नेताओं के बीच मजबूत मित्रता और तालमेल पर जोर दिया।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM