कुनार और हेलमंद राज्यों में किए हमले
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में एयरस्ट्राइक की। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक, इन हमलों में 9 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। मरने वालों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हमलों के दौरान दोनों राज्यों में 3 घर तबाह हो गए।
हमलों की निंदा करते हुए मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने गलत कदम उठाया है। यह इंटरनेशनल नियमों का उल्लंघन है और इसे सही नहीं ठहराया जा सकता। पाकिस्तान ने 7 दिन पहले भी अफगानिस्तान में 10 जगहों पर एयरस्ट्राइक की थी।