पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट, चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल
Published : Apr 2, 2026, 5:36 pm IST
Updated : Apr 2, 2026, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
IED blast in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa, nine people including four policemen injured
IED blast in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa, nine people including four policemen injured

घटना लक्की मारवत जिले के सेराई नौरंग कस्बे में फल और सब्जी बाजार के पास व्यस्त बन्नू-डीआई खान रोड पर हुई

पेशावर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी में विस्फोट होने से चार पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए। जिला पुलिस प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने बताया कि यह घटना लक्की मारवत जिले के सेराई नौरंग कस्बे में फल और सब्जी बाजार के पास व्यस्त बन्नू-डीआई खान रोड पर हुई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने शहीद असमतुल्लाह खान खट्टक थाने के एक पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाया। खान ने बताया कि जिस वाहन में दल गश्त कर रहा था वह भी विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गया।

हमलावरों ने इलाके से गुजर रही पुलिस वैन को निशाना बनाने के लिए एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया था। बन्नू क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सज्जाद खान ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और प्रशासन को उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य पुलिस कर्मियों के संकल्प को नहीं तोड़ पाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस शांति के शत्रुओं की नापाक योजनाओं को विफल करने के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है।

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM