बलूचिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई, 17 संदिग्ध आतंकवादी ढेर
Published : Jun 3, 2026, 10:30 am IST
Updated : Jun 3, 2026, 10:30 am IST
SHARE ARTICLE
17 suspected terrorists killed in Balochistan terror attacks
17 suspected terrorists killed in Balochistan terror attacks

विद्रोहियों के ठिकानों से हथियार व गोला-बारूद बरामद

कराची (पाकिस्तान), (भाषा) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में यात्री ट्रेन पर हुए बम हमले के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए कम से कम 17 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है।

क्वेटा के एक रेलवे स्टेशन के पास 24 मई को यात्री ट्रेन पर किए गए आत्मघाती हमले में 3 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर के अनुसार, हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के कई जिलों में एक साथ अभियान चलाए।

मस्तुंग, नुश्की, जेहरी, खुज़दार और केच में चलाए गए इन अभियानों के दौरान आतंकियों के कई ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। आईएसपीआर ने बताया कि सुरक्षा बलों की फितना-ए-हिंदुस्तानसंगठन से जुड़े आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 17 आतंकवादी मारे गए। ये सभी इस क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।

सुरक्षा बलों ने इनके पास से हथियार, गोला-बारूद, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और आईईडी बरामद किए। आईएसपीआर ने कहा कि अन्य आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान अब भी जारी है।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM