पाकिस्तान में बड़ा हादसा: खैबर पख्तूनख्वा में बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत
Published : Jul 3, 2026, 1:44 pm IST
Updated : Jul 4, 2026, 4:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Major accident in Pakistan: Bus plunges into gorge in Khyber Pakhtunkhwa; 40 dead.
Major accident in Pakistan: Bus plunges into gorge in Khyber Pakhtunkhwa; 40 dead.

पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक हुए फेल

पेशावर/इस्लामाबाद पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के क्वेटा से रवाना हुई थी और उसके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंचने के बाद यह हादसा हुआ।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया जिससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के मीडिया एवं राजनीतिक मामलों के सहयोगी शाहिद रिंद ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा, दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया करा रहे हैं। बचाव दल रेस्क्यू 1122’ के अनुसार, हादसे के समय बस में 48 लोग सवार थे।

समाचार पत्र डॉनने बताया कि क्वेटा से रवाना होते समय बस में 36 लोग सवार थे जबकि अन्य यात्री रास्ते में उसमें चढ़े थे। शेरानी जिले के उपायुक्त वली खान काकर ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

दुर्गम भूभाग, खराब मौसम, यातायात नियमों के लगातार उल्लंघन, सड़कों एवं वाहनों की खराब स्थिति और अप्रशिक्षित चालकों जैसे कारकों की वजह से खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात है।

देश के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के लिए हरसंभव मदद और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, इस दुखद हादसे से प्रभावित परिवारों के दुख में पूरा देश उनके साथ है।

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM