अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे
Published : Apr 11, 2026, 4:02 pm IST
Updated : Apr 11, 2026, 5:47 pm IST
SHARE ARTICLE
US Vice President Vance arrives in Pakistan for peace talks with Iran
US Vice President Vance arrives in Pakistan for peace talks with Iran

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की

इस्लामाबाद। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम शांति वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान पहुंचे। इस वार्ता का उद्देश्य पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करना है। वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की।

वेंस के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान रवाना होने से पहले कहा था कि वह वार्ता को लेकर आशान्वित हैं और उम्मीद करते हैं कि यह सकारात्मक रहेगी।

वेंस ने विमान में सवार होने से पहले कहा था, जैसा कि (अमेरिका के) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरानी अच्छी नीयत से बातचीत करने को तैयार हैं तो हम सहयोग का हाथ बढ़ाने के लिए निश्चित रूप से तत्पर हैं लेकिन अगर वे हमारे साथ ‘खेल खेलने’ की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि वार्ता करने वाली टीम इतनी भी सहयोगी नहीं है।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ वार्ता के लिए शनिवार तड़के पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा।  दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की उम्मीद के साथ दुनिया भर की नजरें इस वार्ता पर टिकी हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में वार्ता करेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी अपना वक्तव्य अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों को भी ‘टैग’ किया था।

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM