पाकिस्तानः पटरी से उतरी ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

By : RATTUR

Published : Oct 13, 2026, 4:45 pm IST
Updated : Oct 13, 2026, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Train derails; 6 dead, 40 others injured.
Pakistan: Train derails; 6 dead, 40 others injured.

राहत व बचाव टीमों ने अभियान किया शुरू

लाहौर, (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा सुबह 5.15 बजे हुए, जब ट्रेन कराची से पेशावर की और जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि ‘रहमान बाबा एक्सप्रेस’ के सभी 14 डिब्बे मुल्तान में शेर शाह पुल के पास पटरी से उतर गए। पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने बताया कि ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार थे।

उन्होंने लोको पायलट के बयान के हवाले से बताया कि जब ट्रेन मुल्तान के शेरशाह स्टेशन से गुजर रही थी, तो उसे अचानक एक झटका महसूस हुआ जिसके बाद उसने ब्रेक लगाए। चालक ने कहा, ‘‘जब ट्रेन रुकी, तो उसके लगभग 14 डिब्बे पटरी से उतर चुके थे।’’

प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि राहत व बचाव टीम ने पटरी से उतरे डिब्बों से यात्रियों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘एक यात्री के डिब्बे के भीतर फंसे होने की सूचना है और बचावकर्मी उस तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए मुल्तान से एक राहत ट्रेन और मेडिकल वैन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM