पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों और एक टीचर की मौत
Published : Oct 15, 2026, 12:48 pm IST
Updated : Oct 15, 2026, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
School roof collapses in Peshawar, Pakistan; 17 children and one teacher killed
School roof collapses in Peshawar, Pakistan; 17 children and one teacher killed

हादसे में मारे गए सभी बच्चों की उम्र 13 वर्ष या उससे कम

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर शहर में गुरूवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरएच) के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम के हवाले से बताया कि हादसे में मारे गए सभी बच्चों की उम्र 13 वर्ष या उससे कम थी।

प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन घायलों के उपचार की निगरानी के लिए ट्रॉमा वार्ड में मौजूद था। उन्होंने कहा कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

बचाव अभियान के लिए ‘रेस्क्यू 1122’ की एंबुलेंस और आपदा राहत वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM