दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमले में पत्रकार की मौत, छह घंटे तक मलबे में दबा रहा शव
Published : Apr 23, 2026, 10:58 am IST
Updated : Apr 23, 2026, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
Journalist killed in Israeli airstrike in southern Lebanon, body buried under rubble for six hours
Journalist killed in Israeli airstrike in southern Lebanon, body buried under rubble for six hours

लेबनान में मारे गए पत्रकारों की संख्या नौ हो गई

बेरूत दक्षिणी लेबनान में बुधवार को इजराइल की ओर से एक मकान पर किए गए हवाई हमले में एक लेबनानी पत्रकार की मौत हो गई। वह इजराइल-हिजबुल्ला संघर्ष पर रिपोर्टिंग के दौरान इस मकान में शरण लिए हुए थीं। बचावकर्मियों ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद उनका शव मलबे से निकाला जा सका।

लेबनानी समाचार पत्र अल-अखबारके अनुसार, उसकी पत्रकार अमल खलील की दक्षिणी इलाके के अल-तिरी गांव में मौत हुई। वह मार्च की शुरुआत में इजराइल और लेबनानी चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला के बीच फिर से भड़के संघर्ष को कवर कर रही थीं।

बताया गया कि वह एक सहयोगी के साथ कार से यात्रा कर रही थीं, तभी पास में इजराइली हमला हुआ। इसके बाद दोनों ने जान बचाने के लिए पास के एक मकान में शरण ली। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पहले हमले में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ देर बाद इजराइल ने उसी मकान को निशाना बनाया, जहां खलील और उनकी सहयोगी जैनब फराज ने शरण ली हुई थी।

मंत्रालय ने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल फराज को बाहर निकाल लिया गया। पहले हमले में मारे गए दो लोगों के शव भी बरामद किए गए। हालांकि, जब बचावकर्मी खलील तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तब इजराइली सेना की गोलीबारी के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा।

खलील कई घंटों तक मलबे में दबी रहीं। लेबनानी सेना, सिविल डिफेंस और लेबनानी रेड क्रॉस के बचावकर्मी काफी देर बाद मौके पर पहुंच सके। हमले के कम से कम छह घंटे बाद, देर रात उनका शव निकाला गया।

लेबनान के सूचना मंत्री पॉल मोर्कोस ने कहा, पत्रकारों की हत्या एक अपराध है और अंतरराष्ट्रीय तथा मानवीय कानून का खुला उल्लंघन है। दक्षिणी लेबनान की रहने वाली खलील वर्ष 2006 से अल-अखबारके लिए उस क्षेत्र से रिपोर्टिंग कर रही थीं। उनकी मौत के साथ इस वर्ष लेबनान में मारे गए पत्रकारों की संख्या नौ हो गई है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM