पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रेलवे पटरी के पास हुआ विस्फोट, 24 लोगों की हुई मौत

By : RATTUR

Published : May 24, 2026, 2:32 pm IST
Updated : May 24, 2026, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
24 people killed in explosion near railway track in Balochistan, Pakistan
24 people killed in explosion near railway track in Balochistan, Pakistan

सुरक्षा एजेंसियों ने की जांच शुरू

कराची, (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को रेलवे पटरी पर हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में एक ट्रेन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा, जबकि इलाके में खड़ी 10 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ‘जियो न्यूज’ के अनुसार, विस्फोट के प्रभाव से आसपास की इमारतों की खिड़कियां और कांच के ढांचे चकनाचूर हो गए। विस्फोट रविवार को क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (एपीपी) के अनुसार, विस्फोट से इंजन समेत 3 डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि 2 डिब्बे पलट गए। घटना के बाद क्वेटा के सरकारी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया और स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को बुलाया गया।

‘जियो न्यूज’ के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद एहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। रेलवे मंत्री हनीफ अब्बासी ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे आतंकवाद का कायरतापूर्ण कृत्य बताया और कहा कि इससे चरमपंथियों के खिलाफ देश का संकल्प कमजोर नहीं होगा। गृह मंत्री के प्रवक्ता बाबर यूसुफजई ने बताया कि शहर में हुए विस्फोट के बाद सभी संबंधित संस्थानों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से विस्फोट स्थल के पास इकट्ठा ना होने का आग्रह किया ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और आपातकालीन टीम बिना किसी बाधा के बचाव कार्य कर सकें।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM