डार बोले, युद्ध किसी के हित में नहीं इससे केवल लोगों की मौत और विनाश होगा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आयोजित करेगा। इसहाक डार ने विदेश मंत्रियों द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष पर परामर्श किए जाने के दौरान यह टिप्पणी की। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर संकट पैदा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम इस बात पर सहमत हुए कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल मृत्यु तथा विनाश ही होगा। इन चुनौतीपूर्ण समय में मुस्लिम समुदाय की एकता बहुत जरूरी है। इसहाक डार ने कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावनाओं के बारे में भी अतिथियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा बैठक में मौजूद सभी विदेश मंत्रियों ने इस पहल के प्रति अपना पूरा समर्थन दिया।