अमेरिका 2023 में अपनी रणनीतिक स्थिति को और बेहतर करना जारी रखेगा

Rozanaspokesman

विदेश, अमरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2022 में अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया, पश्विम एशिया और प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं की मेजबानी की और उनसे मुलाकात की

America will continue to improve its strategic position in 2023

वाशिंगटन : अमेरिका 2023 में अपनी रणनीतिक स्थिति को और बेहतर करना जारी रखेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह एक निर्णायक दशक है और हमारा ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि कैसे हम अपने समय की सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए विविधता से भरे गठबंधनों का निर्माण करते हुए अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ता से काम करें।’’.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2022 में अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया, पश्विम एशिया और प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं की मेजबानी की और उनसे मुलाकात की। ज्यां-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति ने यह सब एक ही वर्ष में किया।.

ज्यां-पियरे ने कहा, ‘‘ उन्होंने जी7, जी20 और नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) शिखर सम्मेलन में शिरकत की।’’.

उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल आप हमें हमारी रणनीतिक स्थिति को बेहतर करते देखेंगे। इसमें अमेरिका की घरेलू ताकत के स्रोतों में महत्वपूर्ण निवेश करना, यूक्रेन के साथ खड़े रहना, संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना तथा यूरोप में आक्रामकता को रोकना, अमेरिकियों को देश तथा दुनिया भर में हर खतरों से बचाना (चाहे वह आतंकवाद हो या साइबर हमले) और खाद्य सुरक्षा, जलवायु, प्रौद्योगिकी तथा अन्य प्रमुख मुद्दों पर दुनिया भर में लचीले गठबंधन का निर्माण करना शामिल है।’’.

ज्यां-पियरे ने कहा, ‘‘ इसके जरिए राष्ट्रपति अपनी विदेश नीति को बेहतर होता देख रहे हैं। हमने अपने कार्यकाल के पहले दो वर्ष में भी यही किया है। इसलिए यह राष्ट्रपति के लिए बेहद जरूरी है।’’.

शांति के संदर्भ में किए एक सवाल का जवाब देते हुए प्रेस सचिव ने कहा कि यूक्रेन के बिना कुछ नहीं हो सकता।.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इसे इस तरह ही देखते हैं। प्रशासन इस पर सहमत है। हम सभी एक न्यायसंगत शांति का समर्थन करते हैं। यह ऐसी चीज़ है जिसका हम सभी समर्थन करते हैं।’’.