तंजानिया में एक पैसेंजर प्लेन झील में हुआ क्रेश , प्लेन में करीब 49 लोग थे सवार

Rozanaspokesman

विदेश, अमरिका

अबतक ये पता नहीं चल पाया है की विमान में कितने लोग सवार थे  और क्रेश में कितने लोग हताहत हुए हैं।

A passenger plane crashed in a lake in Tanzania, there were about 49 people on board

Dodoma (Tanzania) : अफ्रीकी देश तंजानिया में एक बड़ी घटना घटी है। तंजानिया में एक यात्रिओं से भरा प्लेन झील में क्रेश हो गया है। सीएनएन के मुताबिक घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। आपको बता दे की झील में क्रेश हुआ प्लेन प्रिसीजन एयर कंपनी का था। कंपनी के बयान के मुताबिक ये एक कमर्शियल फ्लाइट थी, जो लेक विक्टोरिया में क्रैश हो गई। एयर के प्रवक्ता ने बताया कि प्लेन बुकोबा एयरपोर्ट के साथ अफ्रीका की सबसे बड़ी झील में प्लेन क्रैश हुआ है। 

आपको बता दें कि अबतक ये पता नहीं चल पाया है की विमान में कितने लोग सवार थे  और क्रेश में कितने लोग हताहत हुए हैं। हालांकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक क्रैश प्लेन में 49 लोग सवार थे।  तंजानिया के प्रेसिडेंट ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने संदेश में लोगों से शांति और धैर्य की अपील की है, वहीं लेक में क्रैश प्लेन से लोगों को बचाने का काम जारी है। 

सिटीजन TV केन्या ने प्लेन के लेक में क्रैश होने का वीडियो ट्वीट किया है.