Sri Lanka Bus Accident: श्रीलंका में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत, 25 घायल

Rozanaspokesman

विदेश, अमरिका

यह हादसा श्रीलंका के सेंट्रल प्रोवेंस स्थित कोटमाले  क्षेत्र में हुआ है।

Sri Lanka Bus Accident 21 People Died News In Hindi

 Sri Lanka Bus Accident 21 People Died News In Hindi: श्रीलंका में एक बस के फिसलकर खाई में गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। श्रीलंका पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा श्रीलंका के सेंट्रल प्रोवेंस स्थित कोटमाले  क्षेत्र में हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसी दौरान बस फिसलकर खाई में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस में 75 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि ये बस दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला जा रही थी।

श्रीलंका के परिवहन एवं राजमार्ग उपमंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने बताया कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

(For More News Apart From  Sri Lanka Bus Accident 21 People Died News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)