America News: अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के तटीय शहर में गोलीबारी, 11 लोग घायल

Rozanaspokesman

विदेश, अमरिका

‘होरी काउंटी’ पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है।

Firing in coastal town of South Carolina, America, 11 people injured News In Hindi

Firing in coastal town of South Carolina, America, 11 people injured News In Hindi: अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के एक तटीय शहर में रविवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रिवर में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई गोलीबारी में घायल कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन ‘होरी काउंटी’ पुलिस ने किसी घायल की स्थिति की जानकारी नहीं दी।

‘होरी काउंटी’ पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है।

अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की। ‘लिटिल रिवर’, ‘मायर्टल बीच’ से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में है।(pti)

(For More News Apart From Firing in coastal town of South Carolina, America, 11 people injured News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)