UK VISA fraud Awareness Campaign: यूके ने लांच किया ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ जागरूकता अभियान, जारी किया WhatsApp सपोर्ट नंबर
यूके जाने की योजना बना रहे लोगों को सही जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
UK Launches VISA fraud Awareness Campaign ‘VISA FRAUD TON BACHO’ News In Hindi: यूके ने ‘वीजा फ्रॉड से बचो’ जागरूकता अभियान लांच किया है. यह अभियान पंजाब में वीजा धोखाधड़ी के मामलों पर जागरूकता बढ़ाएगा, जिससे लोगों को धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव से बचाने में मदद मिलेगी।
यूके जाने की योजना बना रहे लोगों को सही जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। वीजा आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां gov.uk वेबसाइट और नए WhatsApp सपोर्ट लाइन (+91 70652 51380) पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।
ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी और अवैध प्रवास के जोखिमों से बचाने के लिए ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत एक नया WhatsApp सपोर्ट नंबर (+91 70652 51380) लॉन्च किया गया है, जो अंग्रेज़ी और पंजाबी में उपलब्ध है। यह लोगों को आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली धोखाधड़ी की चालों के बारे में बताएगा और यूके जाने के कानूनी व सुरक्षित रास्तों की जानकारी देगा।
यह अभियान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर में लॉन्च किया गया, जहां एलपीयू के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद थे।
यूके की उप उच्चायुक्त क्रिस्टिना स्कॉट ने कहा:
"यूके में घूमने, पढ़ने और काम करने के अवसर पहले से अधिक हैं और भारतीय नागरिकों को सबसे अधिक वीजा मिल रहे हैं। लेकिन कई युवा गलत रास्ते अपनाने वाले एजेंटों के जाल में फंस रहे हैं। इसी वजह से हमने ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान लोगों को सही जानकारी जांचने और सुरक्षित तरीकों से यूके जाने के बारे में जागरूक करेगा।”
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, चंडीगढ़, कैरोलीन रोवेट ने कहा:
"पंजाब के लोग मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं, जिन्होंने यूके और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हम चाहते हैं कि उनके सपने सुरक्षित और कानूनी तरीके से पूरे हों। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान का संदेश फैलाएं और लोगों को धोखाधड़ी से बचाएं।”
वीजा फ्रॉड से क्या नुकसान हो सकता है?
-भारी कर्ज में फंस सकते हैं
-शारीरिक शोषण और अन्य खतरों का सामना करना पड़ सकता है
-अगर वीजा धोखाधड़ी में पकड़े गए, तो 10 साल तक यूके में प्रवेश नहीं मिलेगा
यूके-इंडिया पार्टनरशिप
यूके और भारत ने मिलकर अवैध प्रवास को रोकने के लिए मोबिलिटी और माइग्रेशन पार्टनरशिप एग्रीमेंट किया है। यह अभियान उसी दिशा में उठाया गया एक और मजबूत कदम है।
अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान के तहत लोगों को वीजा धोखाधड़ी की पहचान करने के लिए सतर्क किया जाएगा। इसमें खासतौर पर निम्नलिखित फर्जी दावों से सावधान रहने को कहा जाएगा:
-यूके में नौकरी का झूठा वादा
-आईईएलटीएस (IELTS) की कोई जरूरत नहीं होने का दावा
-बहुत ज्यादा फीस मांगना
अभियान की मुख्य बातें
-व्हाट्सएप हेल्पलाइन - +91 70652 51380 (अंग्रेज़ी और पंजाबी में उपलब्ध)
-अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और चंडीगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम होंगे
-यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम के तीन साल पूरे हो चुके हैं, जिससे इंटर्नशिप और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर बढ़े हैं
(For more news apart From UK launches 'Beware of visa fraud' Awareness Campaign News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)