Powerful woman in Canada: कनाडा में 6 भारतीय महिलाओं को मिला शक्तिशाली महिला का सम्मान

Rozanaspokesman

विदेश, कनाडा

प्रो. पूनम पुरी, मनिंदर धालीवाल, अनीता धालीवाल, नेहा खंडेलवाल, अमी शाह और सोना मेहता का नाम शामिल है.

Indian women got honor of a powerful woman in Canada

indian women got honor of a powerful woman in Canada: कनाडा में विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं को बढ़ावा देने वाली संस्था वुमेन एक्जीक्यूटिव नेटवर्क ने वर्ष 2023 के लिए 100-शक्तिशाली महिलाओं के नामों की घोषणा की।

इस बीच 6 भारतीय महिलाओं को शक्तिशाली महिला का सम्मान भी मिला है। इनमें प्रो. पूनम पुरी, मनिंदर धालीवाल, अनीता धालीवाल, नेहा खंडेलवाल, अमी शाह और सोना मेहता का नाम शामिल है. यह सम्मान हर साल उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

प्रो पूनम पुरी कानून की प्रोफेसर हैं. मनिंदर धालीवाल स्टार्टअप स्टूडियो एक्सेलरेटर और वेंचर फंड की मैनेजिंग पार्टनर हैं। इसके अलावा अनिता अग्रवाल बेस्ट बार्गेन्स ज्वेलरी एंड ज्वेलरी 4 एवर की सीईओ हैं। इनमें से अमी शाह पिकापैक संस्था की सह-संस्थापक हैं, वह स्कूली छात्रों को तनाव से राहत के बारे में शिक्षित करती हैं। भारतीय महिला मंडल संगठन की संस्थापक नेहा खंडेलवाल भारत से कनाडा तक नई अप्रवासी महिलाओं को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करती हैं।

 (For more news apart from Indian women got honor of a powerful woman in Canada in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)