UK Immigration Reform: ब्रिटेन में नया इमिग्रेशन कानून लागू; अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी
ब्रिटिश गृह सचिव शबाना महमूद ने इसे अवैध प्रवासियों को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
UK Immigration Reform: ब्रिटेन अपने नए आव्रजन कानून और फ्रांस के साथ एक समझौते के तहत पहली बार एक भारतीय प्रवासी को भारत निर्वासित करेगा। ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने कहा कि यह व्यक्ति अगस्त में एक छोटी नाव में अवैध रूप से इंग्लिश चैनल पार कर गया था।
ब्रिटिश गृह सचिव शबाना महमूद ने इसे अवैध प्रवासियों को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारी सीमाओं की सुरक्षा की शुरुआत है और अवैध रूप से आने वालों को वापस भेजा जाएगा।
ब्रिटिश सरकार इस व्यक्ति को भारत वापस भेजने के लिए पैसे देगी। अगर वह अपनी इच्छा से नहीं जाता है, तो उसे जबरन वापस भेजा जा सकता है। वह ब्रिटेन में शरण नहीं मांग सकता। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ब्रिटिश सरकार को अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सेना तैनात करनी चाहिए।
ब्रिटेन और फ्रांस ने 'वन इन, वन आउट' नामक एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह नियम 6 अगस्त 2025 से शुरू हुआ है और जून 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को छोटी नावों में अवैध रूप से इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन आने से रोकना है।
ब्रिटेन अपने नए इमिग्रेशन कानून और फ्रांस के साथ हुए समझौते के तहत पहली बार एक अवैध भारतीय अप्रवासी को वापस भारत भेजेगा। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि यह इंसान अगस्त में छोटी बोट से इंग्लिश चैनल पार करके गैरकानूनी तरीके से ब्रिटेन आया था।
ब्रिटेन की होम सेक्रेटरी शबाना महमूद ने इसे अवैध अप्रवासियों को रोकने का बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा- यह हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने की शुरुआत है। जो लोग गैरकानूनी तरीके से आएंगे, उन्हें वापस भेजा जाएगा।
यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दो दिन पहले ही कहा था कि ब्रिटिश सरकार सेना लगाकर अवैध अप्रवासियों को रोके।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दो दिन पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से कहा था कि अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सेना का इस्तेमाल करना पड़े तो करो। लंदन में गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा था कि अवैध लोग देश को अंदर से बर्बाद करते हैं।
ट्रम्प ने अपनी पॉलिसी का उदाहरण देते हुए कहा था कि अमेरिका में पहले लाखों लोग अवैध रूप से घुस रहे थे, लेकिन उनकी नीतियों ने इसे रोक दिया। ट्रम्प ने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में एक भी इंसान अवैध तौर पर अमेरिका में नहीं घुसा, जबकि पहले लाखों लोग आ रहे थे।
ट्रम्प ने स्टार्मर से कहा- आपका हाल भी ऐसा ही है। लोग आपके देश में घुस रहे हैं। मैंने पीएम से कहा कि इसे रोका जा सकता है। चाहे सेना बुलानी पड़े या कोई और तरीका अपनाना पड़े, यह करना जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि हमने अमेरिका में आए कई लोगों को वापस भेजना शुरू कर दिया है। ट्रम्प ने सुझाव दिया कि स्टार्मर को सख्त कदम उठाने चाहिए।
ब्रिटेन में अवैध अप्रवासियों की बढ़ती आबादी के खिलाफ शनिवार को लंदन में प्रदर्शन हुआ था। इसमें 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इस प्रोटेस्ट को 'यूनाइट द किंगडम' नाम दिया गया, जिसे एंटी-इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने लीड किया था।
(For more news apart from New immigration law implemented in Britain news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)