5 साल बाद भारत-चीन हवाई संपर्क बहाल, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए इंडिगो ने शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट

Rozanaspokesman

विदेश, चीन

IndiGo ने इस ऐतिहासिक दिन पर कोलकाता से चीन के शहर ग्वांगझू के लिए अपनी पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट संचालित की।

After 5 years first direct flight to China takes off from Kolkata news in hindi

India-China Direct Flight: पांच साल के लंबे इंतजार के बाद भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क फिर से बहाल हो गया है। आज, 26 अक्टूबर 2025 को इंडिगो (IndiGo)ने कोलकाता से चीन के ग्वांगझू (Guangzhou)के लिए अपनी पहली सीधी उड़ान संचालित की। यह ऐतिहासिक उड़ान न केवल ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए, बल्कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के मजबूती के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। (After 5 years first direct flight to China takes off from Kolkata news in hindi ) 

आपको बता दें कि इंडिगो ने कुछ दिन पहली ऑफिशियल घोषणा करते हुए बताया था कि 26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप डेली फ्लाइट होगी। इस रूट पर इंडिगो का एयरबस A320neo विमान तैनात किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह उड़ानें भारत और चीन के बीच पर्यटन, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देंगी।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 1703 ने रविवार रात 10:06 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जो सुबह 4:05 बजे (चीन के लोकल टाइम के अनुसार) ग्वांगझू पहुंचेगी।

बता दें कोलकाता के अलावा, जल्द ही दिल्ली से भी चीन के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। इंडिगो ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि 10 नवंबर 2025 से दिल्ली और ग्वांगझू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू होगी। वहीं, चीन की सबसे बड़ी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस भी  9 नवंबर 2025 से दिल्ली और शंघाई के बीच अपनी सीधी उड़ानें संचालित करेगी।

सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया भी साल के अंत तक चीन के लिए अपनी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर सकती है। इससे यात्रियों को और ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे और दोनों देशों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

क्यों बंद हुई थीं भारत-चीन उड़ानें

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें 2020 में गलवान घाटी की झड़प और कोविड‑19 महामारी के कारण बंद कर दी गई थीं। इसके चलते न तो कारोबारी यात्राएं सुगम थीं और न ही पर्यटक आसानी से यात्रा कर पा रहे थे। लेकिन अब दोनों देशों के रिश्तों में नरमी, व्यापारिक प्रतिबंधों में ढील और कूटनीतिक वार्ताओं के बाद यह नई शुरुआत संभव हुई है।

(For more news apart from After 5 years first direct flight to China takes off from Kolkata news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)