Bangladesh Elections 2026: 20 साल बाद BNP की वापसी, 35 साल में पहला पुरुष प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जीत दर्ज कर ली है।
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP)ने बड़ी जीत दर्ज की है। BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।(Tarique Rahman Set To Become Bangladesh PM news in hindi)
जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनी है। 2008 से 2024 तक वहां शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी।
तारिक रहमान की पार्टी 212 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, जमात 70 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में तारिक रहमान का पीएम बनना तय है। बांग्लादेश में तारिक रहमान को मिली प्रंचड जीत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है।
भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। बांग्लादेश की राजनीति में एक नये अध्याय की शुरुआत हो चुकी है और तारिक रहमान का पीएम बनना तय माना जा रहा है।"
भारत के पड़ोसी देश Bangladesh में लंबे राजनीतिक परिवर्तनों के बाद नई नेतृत्व उभरकर सामने आया है। बांग्लादेश के चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (बीएनपी) को प्रचंड बहुमत मिला है, जिससे Tariq Rahman के प्रधानमंत्री बनने की राह साफ मानी जा रही है।
भारत बांग्लादेश के चुनावी परिणामों पर बारीकी से नजर रख रहा है, क्योंकि यह नतीजा केवल बांग्लादेश की राजनीति ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है। इन चुनावों का असर नई दिल्ली और ढाका के द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है, खासकर उस समय जब भारत समर्थक Sheikh Hasina की पार्टी Awami League को चुनाव लड़ने से रोका गया है।
(For more news apart from Tarique Rahman Set To Become Bangladesh PM news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)