Pakistan: पाकिस्तान में दो जनजातीय गुटों के बीच खूनी झड़प, 16 लोगों की मौत

Rozanaspokesman

विदेश, पाकिस्तान

घटना में घायल हुए लोगों को पेशावर के एक अस्पताल में भेजा गया है।

Bloody clash between two tribal groups in Pakistan, 16 people died
Bloody clash between two tribal groups in Pakistan, 16 people died

पेशावर :पाकिस्तान (Pakistan) के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक कोयला खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई.  जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि घटना पेशावर (Peshawar) से करीब 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के दर्दा आदम खेक इलाके में हुई. दर्दा आदम खेक इलाके में सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच खदान के परिसीमन को लेकर खूनी झड़प हुई.

 घटना में घायल हुए लोगों को पेशावर के एक अस्पताल में भेजा गया है। घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन दोनों गुटों के बीच गोलीबारी में दोनों ओर से लोग हताहत हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का संयुक्त दल तथा सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गुटों के बीच गोलीबारी रुकवाई।

दर्दा आदम खेल पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच कोयला खदान के परिसीमन को लेकर विवाद पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है और इसे सुलझाने के लिए कई बार ‘‘जिरगा’’ बुलाई जा चुकी हैं।