Pakistan Floods Update: पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही; 1000 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, स्थिति गंभीर

Rozanaspokesman

विदेश, पाकिस्तान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,033 लोगों की मौत

Floods wreak havoc in Pakistan; more than 1000 people feared dead news in hindi

Pakistan Floods Update News in Hindi: पाकिस्तान में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे लगभग 1,000 लोगों की मौत होने की आशंका है। खैबर पख्तूनख्वा में हालात बेहद खराब हैं, जहां अचानक आई बाढ़ ने पूरे के पूरे समुदायों को बहा दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,033 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 119 लोगों की मौत बीते 24 घंटों में हुई है। (Pakistan Floods Update news in Hindi) 

इख्तियार वली खान ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। बड़े पैमाने पर तबाही देखी है। उन्होंने कहा, 'पूरे गांव बर्बाद हो गए हैं। बुनेर के चघरजी इलाके में भारी तबाही हुई है। बशोनी गांव पूरी तरह से नक्शे से गायब हो गया है। बाढ़ के पानी में बहकर आए कुछ पत्थर ट्रकों से भी बड़े थे। नदी किनारे बसे घर गायब हैं। पूरे के पूरे परिवार बह गए हैं। किसी की कोई खोज खबर नहीं है।

उन्होंने खुलासा किया कि आधिकारिक आंकड़े केवल अस्पतालों में लाए गए शवों पर आधारित हैं। अब तक लगभग 600 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं। हालांकि, कई और हताहतों की सूचना अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने आंशका जताई कि अकेले दीर में ही मौतों की संख्या 1,000 से ज्यादा हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

657 लोगों की मौत, 929 अन्य घायल
वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के मुताबिक, 26 जून से अब तक पूरे पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 392 पुरुषों सहित कम से कम 657 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 929 अन्य घायल हुए हैं, मरने वालों में 171 बच्चे और 94 महिलाएं शामिल हैं जबकि 437 पुरुष, 256 बच्चे और 236 महिलाएं घायल हुई हैं. अकेले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है, जहां 390 लोगों की मौत हुई है. जिनमें 288 पुरुष, 59 बच्चे और 43 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 245 लोग घायल हुए हैं।

(For more news apart from Floods wreak havoc in Pakistan; more than 1000 people feared dead news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)