Bangladesh News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, 23 साल के चंचल भौमिक को जिंदा जलाया गया

Rozanaspokesman

विदेश, पाकिस्तान

चंचल कुमिल्ला जिले का रहने वाला था और नरसिंदी में एक गैराज में काम करते हुए वहीं रह रहा था।

Bangladesh hindu youth burned alive in brutal garage attack

Bangladesh News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नरसिंदी पुलिस लाइन्स के पास मस्जिद मार्केट इलाके में 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप है। प्रारंभिक आशंका है कि चंचल को गैराज के भीतर जिंदा जलाया गया। (Bangladesh hindu youth burned alive in brutal garage attack news in hindi) 

मृतक चंचल चंद्र भौमिक कुमिल्ला जिले के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले थे। वह पिछले कई वर्षों से नरसिंदी के एक गैराज में काम कर रहे थे और नौकरी के सिलसिले में वहीं रह रहे थे। चंचल अपने परिवार के मंझले बेटे थे और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी थे।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नरसिंदी पुलिस लाइन्स के पास मस्जिद मार्केट इलाके में 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप है। प्रारंभिक आशंका है कि चंचल को गैराज के भीतर जिंदा जलाया गया।

मृतक चंचल चंद्र भौमिक कुमिल्ला जिले के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले थे। वह पिछले कई वर्षों से नरसिंदी के एक गैराज में काम कर रहे थे और नौकरी के सिलसिले में वहीं रह रहे थे। चंचल अपने परिवार के मंझले बेटे थे और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को खबर दी। नरसिंदी फायर सर्विस की एक टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद गैराज के अंदर चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंचल काफी समय तक आग में जलते रहे और उनकी मौत बेहद दर्दनाक थी।

परिजनों ने इस घटना को पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या करार दिया है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से सभी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है और प्रशासन से अपील की है कि इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

(For more news apart from Bangladesh hindu youth burned alive in brutal garage attack news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi)