गृह मंत्रालय का बड़ा कदम; हवाई अड्डों, बंदरगाहों और रेलवे स्टेशनों पर आव्रजन चौकियों की घोषणा की
भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित 6 रेलवे स्टेशनों को भी आव्रजन चौकियों के रूप में चिह्नित किया गया है।
New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए 37 हवाई अड्डों, 34 समुद्री और नदी बंदरगाहों और 37 अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थलों को आव्रजन चौकियों के रूप में निर्दिष्ट किया है। इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित 6 रेलवे स्टेशनों को भी आव्रजन चौकियों के रूप में चिह्नित किया गया है। यह निर्णय आव्रजन और विदेशी आदेश, 2025 के तहत लिया गया है, जो 1 सितंबर को अधिसूचित किया गया था।
निर्दिष्ट आव्रजन चौकियों वाले हवाई अड्डे अहमदाबाद, लखनऊ, अमृतसर, वाराणसी, बागडोगरा, बैंगलोर, भुवनेश्वर, राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोपाल, कालीकट (केरल), चंडीगढ़, चेन्नई, कोचिन, कोयंबटूर, डाबोलिम (गोवा), दिल्ली, गया (बिहार), गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर (मध्य प्रदेश), जयपुर, कोलकाता हैं।
अन्य हवाई अड्डे कन्नूर (केरल), मदुरै (तमिलनाडु), मंगलोर, मुंबई, मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मोपा (गोवा), नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, श्रीनगर, सूरत, त्रिची (तमिलनाडु), तिरुवनंतपुरम, तिरूपति, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) हैं।
बंदरगाह- अलंग (गुजरात), अगाती और मिनिकॉय द्वीप (लक्षद्वीप), बेदी बंदर (जामनगर, गुजरात), भावनगर (गुजरात), कालीकट (केरल), चेन्नई, कोचिन, कुड्डालोर (चेन्नई), धामरा (ओडिशा), काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), कोलकाता, कांडला (गुजरात), कृष्णापट्टनम (आंध्र प्रदेश) हैं।
अन्य बंदरगाह कट्टुपल्ली (तमिलनाडु), करीमगंज (असम), कामराजार (तमिलनाडु), कोल्लम (केरल), मांडवी (गुजरात), मोरमगोआ हार्बर (गोवा), मुंद्रा (गुजरात), मुंबई, न्यू मंगलोर, नागपट्टिनम (तमिलनाडु), न्हावा शेवा (महाराष्ट्र), पारादीप (ओडिशा), पोरबंदर, पोर्ट ब्लेयर, सिलघाट (असम), तूतीकोरिन (तमिलनाडु), विशाखापत्तनम, वल्लारपदम, विझिंजम (दोनों केरल), धुबरी, और पांडु (दोनों असम) हैं।
भूमिपत्तन (लैंडपोर्ट) अटारी रोड, डेरा बाबा नानक (दोनों पंजाब), बनबसा (उत्तराखंड), चांगराबांधा, घोजाडांगा, हरिदासपुर, हिली, जयगांव, लालगोलाघाट, महदीपुर, फुलबारी, राधिकापुर, रानीगंज, गेडे (सभी पश्चिम बंगाल), डालू, डावकी (दोनों मेघालय), डारंग, करीमगंज, मनकाचर, सुतारकांडी (सभी असम) हैं।
अन्य ‘लैंडपोर्ट’ अगरतला, धलाईघाट, खोवाल, मुहुरिघाट, रग्ना, कैलाशहर, सबरूम, श्रीमंतपुर (सभी त्रिपुरा), गौरीफंटा, रुपईडीहा, सोनौली (सभी उत्तर प्रदेश), जोगबनी, रक्सौल (दोनों बिहार), मोरेह (मणिपुर), सबरूम (दक्षिण त्रिपुरा), कावरपुइचुआ, ज़ोरिनपुई, ज़ोखावथर (सभी मिजोरम) हैं।
आव्रजन चौकियों वाले रेलवे स्टेशन मुनाबाव (राजस्थान), अटारी (पंजाब), गेडे रेल और रोड चेक पोस्ट, पेट्रापोल/चितपुर, हरिदासपुर और न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन (सभी पश्चिम बंगाल) हैं।
(For more new apart from Home Ministry announces designated immigration checkpoints at airports, seaports and railway stations news in hindi, stay tuned to Roanaspokesman Hindi)