Sri Lanka Releases Indian Fishermen News: श्रीलंका ने 50 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Rozanaspokesman

देश

दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

Sri Lanka Releases Indian Fishermen latest News in Hindi(photo-@IndiainSL)

Sri Lanka Releases Indian Fishermen latest News in Hindi: श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 50 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया। यह जानकारी यहां स्थित भारतीय मिशन ने दी। दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने रिहा किए गए मछुआरों की कुछ तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "घर लौट रहे, मयिलादुथुराई, पुदुकोट्टई और नागपट्टनम के 50 भारतीय मछुआरों को आज रिहा कर दिया गया है और उन्हें इस सप्ताह के अंत में श्रीलंका से तमिलनाडु वापस भेज दिया जाएगा।"

मछुआरों की यह रिहाई ऐसे समय में हुयी है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत करने के लिए पड़ोसी देश की यात्रा पर हैं। पिछले महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए सात भारतीय मछुआरों को भारत वापस भेजा गया था। इसी तरह अगस्त में 30 मछुआरों को भारत वापस भेजा गया था।(PTI)

(For more news apart from Sri Lanka Releases Indian Fishermen latest News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)