Weather Update News: देशभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ठंडी हवाओं का सितम जारी

Rozanaspokesman

देश

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 12 मार्च के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

western disturbance Effect country, weather update News in hindi

Weather Update News In Hindi: मार्च का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है, कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कई जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों को परेशान कर रखा है। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का हाल...

पंजाब में ठंडी हवाओं का सितम जारी

पंजाब में कई दिनों से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। 

राजधानी के तापमान में गिरावट

देश की राजधानी दिल्ली में आज तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जिससे हल्की सर्दी का एहसास हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में कई जगह बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

9 से 12 मार्च सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 12 मार्च के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। अगर देश के बाकी राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलती रहेंगी, जिसके बाद इनकी गति कम हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि राजस्थान और गुजरात में अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

(For More News Apart From Punjab Haryana Himachal Pradesh weather update News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)