Sahara India Scam News: सहारा इंडिया पर ईडी का बड़ा हमला, 1.74 लाख करोड़ के घोटाले में चार्जशीट दाखिल
ईडी ने कोलकाता स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में अपना आरोपपत्र दाखिल किया है।
Sahara India Scam News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारा इंडिया ग्रुप और इसके संस्थापक सुब्रतो रॉय के परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने कोलकाता की विशेष अदालत में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सहारा ग्रुप ने निवेशकों से लगभग 1.74 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। चार्जशीट में सुब्रतो रॉय की पत्नी, बेटे और कई अधिकारियों के नाम हैं। ईडी अब सुब्रतो रॉय के भगोड़े बेटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की तैयारी कर रही है।
ईडी ने कोलकाता स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में अपना आरोपपत्र दाखिल किया है। ईडी के अनुसार, सुशांतो रॉय पूछताछ में शामिल नहीं हुए और लापता हैं। अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल करने के प्रयास चल रहे हैं।
यह आरोपपत्र सहारा समूह से जुड़े 9 परिसरों पर कई राज्यों में की गई छापेमारी के बाद आया है। ईडी ने बताया कि ये छापे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मुंबई में सहारा समूह के साथ ज़मीन और शेयर लेनदेन से जुड़ी संस्थाओं पर मारे गए।
जानें पूरा मामला
ईडी ने सहारा इंडिया ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईडी का कहना है कि सुब्रतो रॉय लंबे समय तक लोगों के बीच सुरक्षित निवेश का चेहरा बने रहे। सहारा ग्रुप ने गांव-गांव तक एजेंट फैला रखे थे। इन एजेंटों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सहारा में पैसा लगाना सुरक्षित है और इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस भरोसे के चलते करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई सहारा की स्कीमों में लगा दी। कंपनी ने वादा किया था कि लोगों को तय समय में हाई रिटर्न मिलेगा और उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। लेकिन, यह भरोसा एक बहुत बड़े घोटाले में बदल गया।
निवेशकों के फंसे रुपए कैसे मिलेंगे?
इस बीच यदि आपकी रकम भी सहारा ग्रुप में फंसी है तो इसे कैसे वापस ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए mocrefund.crcs.gov.in पोर्टल शुरू किया है।
पोर्टल mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं।
Depositor Login पर क्लिक करें।
आधार नंबर और सहारा रसीद नंबर दर्ज करें।
मोबाइल नंबर एंटर करें और OTP से लॉगिन करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिफंड स्टेटस दिखने लेगगा।
यदि कोई जानकारी में गलती से भर गई हो तो आपको पोर्टल पर ही आवेदन फॉर्म अपडेट करने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा पेमेंट का तरीका (जैसे बैंक ट्रांसफर या NEFT) भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।
अब कितने ज्यादा पैसे मिलेंगे?
पहले मैक्सिमम 10,000 रुपये तक का ही रिफंड हो पाता था।
अब सरकार ने इस लिमिट को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है।
इससे छोटे निवेशकों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
सरकार ने रिफंड की लास्ट 31 दिसंबर 2025 कर दी है। आवेदन करने के लिए आधार, पैन और बैंक खाता अपने साथ रखें। वहीं यह जरूर याद रखें कि आपके डॉक्यूमेंट और सहारा रसीद में लिखा नाम एक जैसा जरूर हो।
(For more news apart from ED filed chargesheet on Sahara India for Rs 1.74 lakh crore scam news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi)