Mehul Choksi Extradition: मेहुल चोकसी को लाया जाएगा हिन्दुस्तान! जानिए किस जेल में होगा बंद
भारत सरकार ने बेल्जियम को आश्वासन दिया है कि चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।
Mehul Choksi Extradition:13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक ऋण 'धोखाधड़ी' मामले में जांच एजेंसियों द्वारा वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पश्चिमी यूरोपीय देश बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द ही भारत लाने की तैयारी की जा रही है। भारत सरकार ने बेल्जियम को आश्वासन दिया है कि चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। मेहुल चोकसी 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में वांछित है। उसे अप्रैल 2025 में बेल्जियम के एंटवर्प में गिरफ्तार किया गया था।
यह कार्रवाई भारतीय जांच एजेंसियों, खासकर सीबीआई और ईडी के अनुरोध पर की गई। चोकसी 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ और फिर बेल्जियम पहुंचा, जहां वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। भारत सरकार ने बेल्जियम के न्याय मंत्रालय को एक पत्र लिखकर आश्वासन दिया है कि चोकसी को भारत में एकांत कारावास में नहीं रखा जाएगा। उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 में रखा जाएगा।
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने रक्त कैंसर और मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला देते हुए बेल्जियम की एक अदालत में ज़मानत की अपील की थी। हालांकि, बेल्जियम की अदालत ने अगस्त 2025 में उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि चोकसी को भारत लाने की प्रक्रिया 1901 की प्रत्यर्पण संधि और भारत-बेल्जियम के बीच 2023 के पारस्परिक कानूनी सहायता समझौते के तहत चल रही है।
भारतीय अधिकारियों ने चोकसी के खिलाफ दो गैर-ज़मानती वारंट (2018 और 2021) और बैंकिंग धोखाधड़ी के सबूत बेल्जियम को सौंप दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रत्यर्पण में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं, क्योंकि चोकसी की कानूनी टीम इसे राजनीतिक मामला बताकर या भारतीय जेलों की स्थितियों पर सवाल उठाकर इसका विरोध कर सकती है। वर्तमान में, चोकसी एंटवर्प की एक जेल में बंद है और प्रत्यर्पण की सुनवाई सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है।
(For more news apart from Mehul Choksi will be brought to India news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)