IFS अफसर मनीष को साइप्रस में भारत का अगला उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

Rozanaspokesman

देश

वे जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। 

IFS officer Manish (file photo)

New Delhi: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मनीष को साइप्रस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, मनीष भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वर्ष 1997 बैच के अधिकारी हैं और अभी बैंकुवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत हैं। इसमें कहा गया है कि मनीष को साइप्रस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।