मणिपुर में फिर हिंसा: कुकी समुदाय के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Rozanaspokesman

देश

मणिपुर में अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

photo

इंफाल: मणिपुर  में एक बार पिर हिंसा भड़क गई है.  राज्य के कांगपोपकी जिले में मंगलवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों के सदस्यों ने कुकी-जो समुदाय के तीन जनजातीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलावर एक वाहन में आए और उन्होंने इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित इरेंग और करम इलाकों के बीच ग्रामीणों पर हमला किया। यह गांव पहाड़ों में स्थित है और यहां आदिवासी लोगों का प्रभुत्व है।

मणिपुर में तीन मई से बहुसंख्यक मेइती और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं और अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।