Mission Sudarshan Chakra: PM मोदी का सुरक्षा कवच, भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र की तरह करेगा काम
पीएम मोदी ने लॉन्च किया मिशन सुदर्शन चक्र, देश की सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
Mission Sudarshan Chakra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और विकास पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें से एक है मिशन सुदर्शन चक्र। पीएम मोदी ने मिशन सुदर्शन चक्र लॉंच के बारे में बताया कि ये भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कवच के तौर पर काम करेगा। आगे उन्होंने कहा कि साल 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों सामरिक ठिकानों से लेकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन और आस्था के केंद्रों तक को एक आधुनिक तकनीकी सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा।
पीएम मोदी ने सुरक्षा के इस अहम फैसले और प्लान को सुदर्शन नाम दिया है, जो अपने आप में एक सुरक्षा का वादा है. सुदर्शन, भगवान विष्णु का प्रमुख अस्त्र है, जो उनके चतुर्भुज रूप में प्रमुख रूप से धारण किया हुआ दिखाई देता है. यह अस्त्र उनके कृष्णावतार में पूर्णावतार कहे जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण का भी प्रमुख अस्त्र है।
मिशन सुदर्शन चक्र: राष्ट्रीय सुरक्षा कवच
पीएम मोदी ने कहा कि मिशन सुदर्शन चक्र देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कवच के तौर पर काम करेगा। इसके तहत देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों, सामरिक ठिकानों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और आस्था के केंद्रों को आधुनिक तकनीकी सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा।
भगवान कृष्ण का किस्सा सुनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जैसे महाभारत में श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य की रोशनी रोककर दिन में ही अंधेरा कर दिया था. वैसे ही भारत का मिशन सुदर्शन चक्र दुश्मन के हमलों को नाकाम करेगा और कई गुना ताकत से पलटवार करेगा. यह एक शक्तिशाली वेपन सिस्टम होगा, जो न सिर्फ हमलों को विफल करेगा बल्कि रणनीतिक रूप से दुश्मन को मात देने में सक्षम होगा।
उन्होंने बताया कि यह मिशन पूरी तरह भारत में भारतीयों द्वारा बनाया जाएगा और आधुनिक युद्ध प्रणाली पर आधारित होगा. इसमें प्लस वन रणनीति के तहत वारफेयर तैयारियां होंगी, साथ ही टारगेटेड एक्शन की क्षमता विकसित की जाएगी. पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि बदलते युद्ध के तौर तरीकों के बीच यह मिशन भारत की सुरक्षा को नई दिशा देगा और देश को किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए तैयार रखेगा।
2035 तक होगा मिशन पूरा
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2035 तक इस मिशन के तहत देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों को आधुनिक तकनीकी सुरक्षा कवच से लैस करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे देश की सुरक्षा और विकास को और मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने मिशन सुदर्शन चक्र लॉंच के बारे में बताया कि ये भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कवच के तौर पर काम करेगा. आगे उन्होंने कहा कि साल 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों सामरिक ठिकानों से लेकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन और आस्था के केंद्रों तक को एक आधुनिक तकनीकी सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा।
(For more news apart from PM Modi's security shield will work like Lord Krishna's Sudarshan Chakra news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)