Astronaut Shubhanshu Shukla News: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार को लौटेंगे भारत, पीएम मोदी से मुलाकात का इंतजार

Rozanaspokesman

देश

अंतरिक्ष से घर वापसी पर शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Astronaut Shubhanshu Shukla will return to India on Sunday news in hindi

Astronaut Shubhanshu Shukla News in Hindi: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने विमान से भारत वापसी के दौरान सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने मिशन के अनुभवों और भावनाओं को व्यक्त किया। शुभांशु ने लिखा, भारत लौटते हुए मेरे दिल में भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। पिछले एक साल में जो साथी मेरे लिए परिवार बन गए, उन्हें छोड़ना कठिन है। लेकिन इसी के साथ अपने देश, अपने दोस्तों और परिवार से मिलने की उत्सुकता भी है। शायद यही जीवन है सब कुछ एक साथ महसूस करना।

उन्होंने आगे लिखा कि इस मिशन के दौरान और उसके बाद उन्हें अपार प्रेम और समर्थन मिला है। अब मैं इंतजार नहीं कर सकता कि भारत लौटकर अपने अनुभव आप सभी से साझा कर सकूं। विदाई हमेशा कठिन होती है, लेकिन जीवन में आगे बढ़ते रहना ही जरूरी है।

अपने कमांडर पेगी व्हिटसन का जिक्र करते हुए शुभांशु ने कहा, जैसा मेरी कमांडर @astro_peggy हमेशा कहती हैं ‘स्पेसफ्लाइट में एकमात्र स्थिर चीज बदलाव है’। मुझे लगता है कि यह जीवन पर भी लागू होती है।

पोस्ट के अंत में शुभांशु शुक्ला ने हिंदी पंक्ति लिखी यूं ही चला चल राही, जीवन गाड़ी है समय पहिया।

उन्होंने यह संदेश दिया है कि कठिनाइयों के बावजूद जीवन की गाड़ी आगे बढ़ती रहनी चाहिए। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। लोग इसे भारत की बड़ी उपलब्धि और गौरव का क्षण बता रहे हैं।

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में बिताए अपने समय के दौरान कई वैज्ञानिक प्रयोगों और अनुसंधानों में भाग लिया। इस मिशन का मकसद न केवल अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं को समझना था, बल्कि चिकित्सा, प्रौद्योगिकी और मानव जीवन से जुड़े कई प्रयोग भी इसमें शामिल रहे। उनकी सक्रिय भूमिका से भारत की वैज्ञानिक समुदाय को भी नई दिशा और अनुभव प्राप्त हुआ है।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी एक ऐतिहासिक क्षण है, जो देश के वैज्ञानिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अपने अनुभवों को देश के युवाओं के साथ साझा करने का वादा किया है, जिससे नई पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान की ओर प्रेरित करने में मदद मिलेगी।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने नासा, एग्जियोम और स्पेसएक्स जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों में एक साल से अधिक समय तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह Axiom-4 मिशन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारत के लिए महत्वपूर्ण 9 प्रयोगों का संचालन किया, जिनके परिणाम जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

(For more news apart from Astronaut Shubhanshu Shukla will return to India on Sunday news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)