PM Modi Ethiopia Visit: मोदी के इथियोपिया दौरे पर PM अबी अहमद ने दिखाई गर्मजोशी, खुद कार चलाकर ले गए होटल

Rozanaspokesman

देश

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के इथियोपिया दौरे पर पहुंचे।

Ethiopia PM drives PM Modi in his car in special gesture

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंच गए हैं। राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। अहमद अली ने खुद कार चलाकर मोदी को होटल तक पहुंचाया और रास्ते में उन्हें विज्ञान संग्रहालय और मैत्री पार्क भी दिखाया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। ( Ethiopia PM drives PM Modi in his car in special gesture news in hindi) 

यह PM का पहला इथियोपिया दौरा है। वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने इथियोपिया पहुंचने की जानकारी X पर शेयर की। उन्होंने कहा "एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली मेरा स्वागत करने के भाव से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इथियोपिया एक महान इतिहास और जीवंत संस्कृति वाला राष्ट्र है। भारत और इथियोपिया के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध हैं। मैं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए इथियोपियाई नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।"

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा एयरपोर्ट से खुद कार चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को होटल तक पहुंचाया। रास्ते में उन्होंने मोदी को विज्ञान संग्रहालय और मैत्री पार्क भी दिखाया।

इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर भारत

भारत, इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 5175 करोड़ रुपए का ट्रेड हुआ। इस दौरान भारत ने 4433 करोड़ रुपए और इथियोपिया ने 742 करोड़ रुपए का निर्यात किया।

इथियोपिया, भारत से लोहा, स्टील, मेडिसन और फार्मास्युटिकल्स, मशीनरी और उपकरण आयात करता है। वहीं भारत, इथियोपिया से दालें, कीमती पत्थर, सब्जियां और बीज, चमड़ा और मसाले आयात करता है।

भारत और इथियोपिया के बीच व्यापारिक रिश्तों की शुरुआत 1940 के दशक में हुई थी। आजादी से पहले ही दोनों के बीच कारोबार शुरू हो गया था। 1950 में राजनयिक संबंध बनने के बाद दोनों देशों में औपचारिक व्यापार शुरू हुआ।

(For more news apart from  Ethiopia PM drives PM Modi in his car in special gesture news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)