दो साल में सबसे अधिक महंगा हुआ टमाटर, दाल और मोटे अनाज की कीमतों में भी इजाफा

Rozanaspokesman

देश

खास तौर पर दालों की कीमत में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

Tomato became most expensive in two years News In Hindi

Tomato became most expensive in two years News In Hindi: बीते कुछ महीनों के दौरान सब्जियों की कीमतों में गिरावट की वजह से औसत महंगाई दर में गिरावट आई है, लेकिन खाने-पीने के कुछ सामानों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। खास तौर पर दालों की कीमत में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते दो वर्षों में मसूर को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख दालों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा अरहर दाल की कीमतें बढ़ी हैं। उधर, टमाटर के दाम भी 2 साल में सबसे अधिक है. 

180 रुपए प्रति किलो तक बिकी अरहर दाल 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आर.बी.आई.) की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि दालों के अलावा खाद्य तेल और मोटे अनाज की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। 

बाजार में अरहर दाल 180 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। ई-कॉमर्स कंपनियां 120 से लकर 200 रुपए प्रति किलो तक अरहर दाल बेच रही हैं। ऑर्गेनिक दाल की कीमतें  काफी ज्यादा हैं। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अरहर दाल की औसत कीमत 140 रुपए मानी है, जो जनवरी 2023 में 112 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास थी। इस तरह से देखा जाए तो अरहर दाल के दाम बीते 2 वर्षों के दौरान 28 रुपए किलोग्राम तक बढ़ गए हैं। इसी तरह से उदड़ और चना दाल की कीमतों में तेजी आई है। 

उधर खाद्य तेल की कीमतों में भी अक्तूबर 2024 के बाद से लगातार तेजी आ रही है। इससे साफ है कि आने वाले महीनों में कीमतों में तेजी का असर लोगों की थाली पर भी पड़ सकता है। 

मोटे अनाज की कीमतों में बढ़ौतरी 

रिपोर्ट में दी गई कीमतों से पता चला है कि भले ही सर्दी के मौसम में टमाटर की कीमत में बड़ी कमी आई हो, लेकिन फरवरी 2023 में टमाटर की औसत कीमत 10 रुपए किलो थी, जो फरवरी 2024 में 10-12 रुपए के बीच रही, लेकिन इस बार फरवरी में यह डबल से अधिक है। आलू, प्याज की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। मोटे अनाज की कीमतों में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। खास तौर पर चावल और गेहूं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

( For More News Apart From Tomato became most expensive in two years News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)